Spark the Rise Mahindra Rise Blog
 

दीर्घकालीनता

दीर्घकालिक विकास भावी पीढ़ियों को अपनी ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता से समझौता किए बिना वर्तमान की ज़रूरतों को पूरा करना है.

आज हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनका रचनात्मक समाधान समय की मांग है, एक ऐसी राह पर चलना जिसपर अकसर लोग नहीं चलते, एक अप्रत्यक्ष और गैरपारंपरिक दिशा में चलने की ज़रूरत है. और यहीं पर महिन्द्रा ग्रुप अपना अनोखा और सामाजिक समावेशन व्यावसायिक(बिजनेस) मॉडल, या यूं कहें कि "वैकल्पिक" व्यावसायिक(बिजनेस) मॉडल पेश करता है.

महिन्द्रा एक ऐसा संगठन है जो लगातार गतिशीलता की स्थिति में रहता है, अपने परिवर्तनीय बाज़ार वातावरण की मांगों से आगे रहने के लिए सतत विकास की स्थिति में. दीर्घकालिकता के सिद्धांत को संस्थान का दर्ज़ा दिलाने, उसकी क्रियाशीलता से पारिस्थिकीय प्रभाव को रोकने और दीर्घकालिक विकास को प्राप्त करने के लिए व्यापार के पुनर्नीतिकरण के लिए अथक निश्चय के साथ वरिष्ठ प्रबंधन वाली एक सक्रिय दीर्घकालिक परिषद काम कर रही है.

सभी दीर्घकालिकता रिपोर्ट में निम्नलिखित तीन मुद्दों को ज़रूर प्रमुखता दी जाती है:

“लोग” संदर्भ का अर्थ है कि जिस क्षेत्र में कोई निगम आपना व्यवसाय संचालित करता है, उसके श्रमिकों, समाज व क्षेत्र के लिहाज से ईमानदार व लाभदायक व्यावसायिक गतिविधियां.

“ग्रह” संदर्भ का अर्थ है दीर्घकालिक पर्यावरण के लिए गतिविधियां. यह एक टीबीएल कम्पनी है जो अधिक से अधिक जहां तक संभव हो, प्राकृतिक व्यवस्था को लाभ पहुंचाने का या कम से कम उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाने और पर्यावरण के प्रभाव को कम करने का प्रयास करती है.

“लाभ” संदर्भ का अर्थ है कर्तव्यनिष्ठ या नहीं, पर सभी वाणिज्यों का साझा आधार. मूल विचारधारा में, एक दीर्घकालिक ढांचे के अंतर्गत, लाभ के पहलुओं को मेजबान समाज द्वारा उठाये जा रहे आर्थिक लाभ के रूप मे ंदिखने की ज़रूरत होनी चाहिए.

आज जब हम और हमारा समाज जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, अन्न और पानी की कमी, जैवविविधता के हृास में तेजी, निरंतर गरीबी और अमीर-गरीब के बीच लगातार बढ़ती खाई जैसी समस्याओं से जूझ रहा है तो ऐसे में वैकल्पिक विचारधारा की ज़रूरत महत्वपूर्ण हो जाती है. एमएमएफएसएल में हम विभिन्न अनुशासनों के बीच वैकल्पिक विचारधारा को व्यवहार में लाते हैं और इसे अपनी प्रकृति का हिस्सा बनाने के लिए हम सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं.

वर्ष 2008 -09 से हम महिन्द्रा एंड महिन्द्रा द्वारा जारी वार्षिक दीर्घकालिकता रिपोर्ट का हिस्सा हैं. हमारे द्वारा की गई पहल निम्नलिखित हैं:

  • वैकल्पिक संस्कृति

    कर्मचारियों के बीच जागरूकता: इस प्रोग्राम के पहले पडाव में, हमने पूरे भारत के अपने सभी कार्यालयों में नियुक्त सभी कर्मचारियों को दीर्घकालिकता रिपोर्ट में आवरित किया है, और विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिये दीर्घकालिकता के मुद्दे के संबंध में जागरूकता पैदा की है. ये प्रस्तुतियां मुख्यालय के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों में भी दी गईं. दूसरे पडाव में ये प्रस्तुतियां सभी शाखाओं और शाखा स्तर पर सभी कर्मचारियों को दी गईं.

    जागरूकता सूचना अब हमारे प्रवेश कार्यक्रम -‘द्रोना’ में शामिल किया गया है.

    दीर्घकालिकता कोना: मुम्बई में अपने मुख्यालय में हमने एक विशेष दीर्घकालिकता कोना शुरू किया है जहां हम यहां विवरित विभिन्न पहलों को दर्शाते हैं.

    स्पंदन: 2 मार्च 2009 को हमारी आंतरिक पत्रिका स्पंदन की रचना ‘दीर्घकालिकता’ के ईर्द-गिर्द की गई. यह पत्रिका हर कर्मचारी और वरिष्ठ प्रबंधकों को दी गई.

  • वैकल्पिक देखभाल

    लाइफलाइन एक्सप्रेस: लाइफ लाइन एक्सप्रेस महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की एक पहल है जिसे गुवाहटी में चलाया गया जहां चिकित्सीय सेवाएं बिना किसी खर्च के उपलब्ध कराई गईं. महिन्द्रा ऑटो के साथ महिन्द्रा फिनान्स इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जिसने इस परियोजना के लिए हमारी कम्पनी से दो पूर्णकालिक संसाधनों को इस कार्य के लिए समर्पित की हैं.

    रक्त दान: इम्प्लॉइज सोशल ऑप्शंस (ईएसओपीएस) के झंडे तले आपने समाज के प्रति प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए महिन्द्रा फिनान्स अन्य कई सामाजिक परियोजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान शिविरों और वार्षिक रक्तदान कार्यक्रम भी संचालित करते रहे हैं.

  • वैकल्पिक विकास

    सोमवार हरियाली: यह सुनिश्चित करने के लिए कि दीर्घकालिकता के सिद्धांत गहराई से जड़ पकड़ रहे हैं, हर सोमवार को मानव संसाधन विभाग अपने सभी कर्मचारियों को ‘दीर्घकालिकता’ की विचारधारा पर रचनात्मक विचार भेजता है.

    महिन्द्रा हरियाली: महिन्द्रा समूह ने देश भर में 10 लाख पेड़ लगाने का जिम्मा उठाया है. 2007 में ए एन कॉलेज, पटना के इको गार्डन में वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम की औपचारिक रूप से शुरुआत की गई. हमारे कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के हिस्से के रूप में महिन्द्रा हरियाली का उद्देश्य पर्यावरण केन्द्रित दीर्घकालिकता है. महिन्द्रा फिनान्स इस वित्तीय वर्ष में अब तक 35,425 पेड़ लगाये जा चुके हैं.

  • वैकल्पिक सच्चाईयां

    नन्ही कली - : के. सी. महिन्द्रा एड्यूकेशन ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित नन्ही कली का उद्देश्य वंचित बालिकाओं को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना है. यह एक सहभागिता वाली परियोजना है और कोई व्यक्ति या कॉर्पोरेट किसी नन्ही कली की शिक्षा को प्रायोजित कर सकता है. यह अत्यन्त सफल कार्यक्रम वर्तमान में 44,000 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा प्रायोजित करता है जिसमें एमएमएफएसएल ने 201 बच्चों को प्रायोजित किया है.

    इसके साथ हमने कुछ और कार्यक्रमों की पहल की है, जैसे: कागज़ बचाना और बिजली की खपत कम करना, जो जागरूकता को बढ़ावा देने में मदद करता है और उसका विस्तार करता है.

 

Click here to visit Mahindra Group Sustainability

  • reach us

    Mahindra Finance has a presence spread over 450+ locations across India. Select a branch that’s closest to you from the ones given below

    Or get in touch via SMS / email