Spark the Rise Mahindra Rise Blog
 

हमारा व्यवसाय

महिन्द्रा फायनांस में हम प्रोडक्ट्‌स और सेवाओं की एक व्यापक रेंज के साथ सुनिश्चित करते हैं कि सबकी ज़रूरत के लिए हमारे पास कुछ न कुछ अवश्य हो. ग्रामीण तथा अर्द्ध शहरी भारत के तेजी से विकास में हमारे प्रोडक्ट्‌स तथा सेवाएं उपयोगी माने जाते हैं. एमएमएफएसएल द्वारा प्रस्तुत प्रोडक्ट्‌स और सेवाओं की सूची :

युटिलिटी वाहन :

मल्टी-युटिलिटी यानी बहु उपयोगिता वाहनों हेतु हमारी आकर्षक योजनाओं ने अनेक उद्यमियों को अपने सपनों को साकार करने में मदद की है. हम महिन्द्रा युटिलिटी वाहनों की सम्पूर्ण रेंज के लिए फायनांस प्रदान करते हैं तथा डीलर्स को ट्रेड एडवांस सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
ट्रैक्टर लोन्स :

हमारे देश की अधिकांश जनसंख्या खेती या कृषी से जुड़ी है, ऐसे में हमारे फार्म उपकरण लोन ग्रामीण भारत को तरक्की की राह में आगे ले जाने में प्रभावी उत्प्रेरक साबित हुए हैं. हमारे उत्पन्न आवश्यकता अनुकूल लोन्स के द्वारा महिन्द्रा, स्वराज तथा शक्तिमान ब्राण्ड्‌स के ट्रैक्टर्स को फायनांस किया जाता है.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
कार लोन्स:

हम महिन्द्रा एंड महिन्द्रा तथा देश के अन्य सभी छोटी कार निर्माताओं, जैसे कि हिन्दुस्तान मोटर्स, ह्युन्डै, जनरल मोटर्स, मारूति उद्योग लिमिटेड के लिए प्राथमिकता प्राप्त फायनांशियर हैं. यहां लोन प्राप्ति की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा अनुकूलता, कम से कम कागजी कार्रवाई है तथा लोन अत्यन्त आवश्यकता अनुकूल हैं, जो कि हमारे ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
टू-वीलर लोन्स :

टू-व्हीलर्स की व्यापक रेंज, जिसमें मोटरबाइक्स, मोपेड्‌स, स्कूटर्स, या स्कूटीज़ शामिल हैं, हम अपने ग्राहकों के अनुकूल चुकौती(अदायगी) विकल्पों के साथ शीघ्रता से लोन्स उपलब्ध कराते हैं. हम महिला ग्राहकों को विशेष दरों पर लोन्स भी उपलब्ध कराते हैं तथा शीघ्रता से उनकी मंजूरी प्रदान करते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
थ्री-वीलर लोन्स:

हमारे आवश्यकता अनुकूल फायनांस विकल्प तथा लोन्स की शीघ्रता से मंजूरी ने नये थ्री-व्हीलर को प्राप्त करने की प्रक्रिया को अब पहले से बिल्कुल आसान बना दिया है. महिन्द्रा थ्री व्हीलर्स की एक व्यापक रेंज को अनुकूल चुकौती(अदायगी) विकल्पों और कम से कम कागजी कार्रवाई के साथ फायनांस किया जाता है.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
रीफायनांस:

हम इस्तेमाल की हुई कारों, युटिलिटी वाहनों, कमर्शियल वाहनों तथा ट्रैक्टर्स खरीदने के लिए शीघ्र व आसान फायनांस विकल्प उपलब्ध कराते हैं. हम मौजूदा कार, युटिलिटी वाहनों तथा अन्य कमर्शियल वाहनों पर भी उचित लोन उपलब्ध कराते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
कमर्शियल वाहन लोन्स :

महिन्द्रा फायनांस द्वारा कमर्शियल वाहनों और कंस्ट्रक्शन उपकरणों के लिए भी लोन्स दिए जाते हैं. कमर्शियल वाहनों में ट्रक, बस, ट्रिपर, एक्सकेवेटर, लाइट कामर्शियल वाहन तथा कई अन्य प्रकार के वाहन शामिल हैं. हम नये वाहनों के साथ-साथ पुराने वाहनों एवं मौजूदा लोन्स के टॉप-अप के लिए भी फंड उपलब्ध कराते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
निर्माण उपकरण :

निर्माण उपकरणों की आवश्यकता रखनेवाले ग्राहक हमारी आवश्यकता अनुकूल लोन्स की रेंज तथा आसान लोन प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं. हम सेकेण्ड हैंड कमर्शियल वाहनों को खरीदने के लिए फानांशियल सहायता भी उपलब्ध कराते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
होम लोन्स :

महिन्द्रा रूरल हाउसिंग फायनांस, जो कि एमएमएफएसएल की एक सहायक कंपनी है, ग्रामीण तथा अर्द्धशहरी भारत के एक व्यापक ग्राहक वर्ग को किफायती तथा अनुकूल होम लोन्स उपलब्ध कराती है, ये लोन्स गृह निर्माण, गृह खरीद, विस्तार एवं सुधार हेतु उपलब्ध कराए जाते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
निवेश सलाहकार सेवाएं - म्यूच्युअल फंड वितरण

हमारी निवेश सलाहकार सेवाएं ग्रहकों को विभिन्न म्यूच्युअल फंड योजनाओं के जरिए अपने धन को इक्विटी में निवेश करने में मदद करती है. हम अपने क्लाइंट्‌स को उनकी जोखिम लेने की क्षमता तथा उनके लिए सबसे उपयुक्त आधार पर अनुकूल प्रोडक्ट्‌स की पहचान करते हुए ऊंची आमदनी दिलाने में मदद करते हैं.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
व्यक्तिगत लोन्स :

अब ग्राहकों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त धन के लिए कभी चिन्ता नहीं करनी होगी. चाहे वे शादी से संबंधित हो, बच्चों की उच्च शिक्षा, चिकित्सा उपचार, कृषि की जरूरतों के लिए हो या फिर किसी अन्य जरूरी खर्च के लिए.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
बीमा:

महिन्द्रा इंश्योरेन्स ब्रोकर्स लि., जो एमएमएफएसएल की एक सहायक कंपनी है, द्वारा ऐसे व्यापक बीमा समाधान उपलब्ध कराए जाते हैं जो कि अपकी जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प होते हैं. एमआईबीएल द्वारा रीटेल और कमर्शियल प्रकार के व्यवसायों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए जीवन और साधारण दोनों प्रकार के बीमा क्षेत्रों हेतु सीधे इंश्योरेन् स ब्रोकिंग करोबार किया जाता है.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
 
 
  • reach us

    Mahindra Finance has a presence spread over 550+ locations across India. Select a branch that’s closest to you from the ones given below

    Or get in touch via SMS / email