म्यूचुअल फंड्स
हमारे म्यूचुअल फंड इस तरह तैयार किये गये हैं कि वे हमारे ग्राहकों को अच्छे निवेश का अवसर दे सकें. हम ग्राहकों की कमाई की क्षमता और निवेश के वर्तमान तरीके के आधार पर उसकी वित्तीय ज़रूरतों का विश्लेषण करते हैं. उसके बाद हम उन्हें निवेश के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराते हैं और उन्हें कई विकल्प देते र्हैं ताकि वे अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न कमा कर धन पैदा कर सकें.
फंड वितरण (फिनस्मार्ट)
महिन्द्रा फायनांस की म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्युशन टीम ने सितम्बर 2005 में आरबीआई(RBI) से आवश्यक अनुमति लेकर अपना काम शुरू किया. टीम भारत के दक्षिणी, पश्चिमीे और उत्तरी राज्यों में विस्तार से फैली हुई है.
हम समझते हैं कि हमारे ग्राहक एक सम्पूर्ण वित्तीय समाधान की खोज में रहते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने अपने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्युशन बिज़नेस की स्थापना की ताकि हम उन्हें अपने वित्तीय लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकें.
बात जब निवेश की आती है तो, हर किसी की अपनी अलग ज़रूरत होती है जो उसके अपने वित्तीय उद्देश्यों और जोखिम लेने की क्षमता पर आधारित होती है. वैसे तो निवेशकों के लिए निवेश के कई रास्ते खुले हुए हैं, पर आमतौर पर यह देखा गया है कि लम्बे समय में इक्विटी इन निवेशों से अधिक लाभदायक होते हैं. इसलिए हमारी राय है कि इक्विटी में व्यवस्थित निवेश हमारे निवेशकों को पर्याप्त दौलत का सृजन तथा उसका निर्माण करने में मदद करते हैं.
बहरहाल, इक्विटी में निवेश करना उतना आसान नहीं है जितना बांड या बैंक डिपॉज़िट में, क्योंकि मध्यम जोखिम के साथ किसी निवेशक को अधिकतम लाभ तभी मिलेगा जब उसके पोर्टफोलियो में सही ढंग से विनियोजन हुआ हो. इसके लिए हमारे ज्ञान और समय की ज़रूरत है.
हमारे प्रोफेशनल निवेश सलाहकार निवेशकों को इस बात में मदद करते हैं कि वे विभिन्न म्यूचुअल फंड्स में सही ढंग से अपने पैसे का नियोजन(नियतन) कर सकें. हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने निवेशकों के निवेश का लक्ष्य सही तरीके से समझ सकें ताकि हम उनके पोर्टफोलियो में उत्पादों को नियोजन ऐसे करें जो उनकी व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप हो.
जोखिम के दस्तावेजीकरण