Spark the Rise Mahindra Rise Blog

होम लोन्स

 

आप यहां हैं :

होम लोन्स

एमएमएफएसएल का एक उपक्रम, महिन्द्रा रूरल हाउसिंग फायनांस ग्रामीण और अर्द्धशहरी इलाकों में बड़ी संख्या में ग्राहकों को सस्ते और लचीले होम लोन उपलब्ध कराता है. घर का निर्माण करने, खरीदने, विस्तार करने और सुधारने के लिए लोन उपलब्ध कराकर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सर पर छत की हमारे ग्राहकों की मूलभूत ज़रूरत व्यवहारिक रूप से पूरी हो सके.

होम लोन्स इनके लिए उपलब्ध है:

गृह निर्माण:

ऐसी ज़मीन पर जिसे आपने खरीदा है या खरीदने की योजना बना रहे हैं, हम घर के निर्माण का खर्च या घर के निर्माण के साथ जमीन की खरीदी मूल्य के लिए वित्तीय सहायता देंगे.

घर खरीदना:

हमारे वित्त वैध निर्माण की अनुमति के साथ आपके स्थायी घर को खरीदने के लिए भी उपलब्ध हैं. यह कोई बंगला, रो हाउस आदि भी हो सकते हैं या फ्लैट भी. वित्तीय सहायता दिया जाने वाला घर रहने के लिए तैयार हो सकता है, निर्माणाधीन हो सकता है या फिर दुबारा बिकने वाला भी हो सकता है.

किसे वित्तीय सहायता नहीं दी जायेगी:

  • अस्थायी निर्माण या ऐसा कोई निर्माण जिसके लिए आवश्यक अनुमोदन नहीं है
  • व्यवासायिक सम्पत्ति के लिए लोन
  • सम्पत्ति के खिलाफ ऋण अर्थात किसी व्यक्ति का कोई अपना घर हो और उसे गिरवी रखकर वह किसी और उपयोग के लिए वित्त की व्यवस्था कर रहा हो

घर का विस्तार:

यदि आप फर्श या छत की जगह बढ़ाना चाहते हैं या अपने घर में अतिरिक्त कमरे जोड़ना चाहते हैं, तो हमारे होम लोन्स आपको उपलब्ध कराये जायेंगे.

घर में सुधार:

आपके घर को सुधारने, जैसे फर्श बदलने जैसी बातों से संबंधित सभी खर्च के लिए हमारे होम लोन्स आपको उपलब्ध कराये जायेंगे.

  • Best Insurance Rate
  • Agriculture Finance