आप यहां हैं :
एफएक्यू
हां, हम कार, टू वीलर वाहन, व्यावसायिक वाहनों, निर्माण उपकरण आदि जैसे गैर प्रतियोगी, गैर महिन्द्रा उत्पादों के लिए भी लोन देते हैं.
बेहद आसान है. अपने नज़दीकी महिन्द्रा फायनांस की शाखा से सम्पर्क करें . आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं , और हम जल्द ही आपसे सम्पर्क करेंगे.
महिन्द्रा फायनांस से लोन पाने की योग्यता लोन लेनेवाले व्यक्ति और उत्पाद पर निर्भर करती है और सभी लोन अकेले कम्पनी के विवेकानुसार दिये जाते हैं.
आवेदन करने वाले की जरूरत, विशिष्ट वाहन और लोन के लिए आवेदन करने वाले की लोन चुकाने की स्थिति पर लोन की राशि निर्भर करती है. हम ज़रूरत और व्यक्ति व प्रत्येक उत्पाद की नीतियों का विश्लेषण कर 100% तक भी लोन दे सकते हैं.
हमारे नवीनतम और लचीले भुगतान की अवधि की रचना व्यक्तिगत आधार पर तैयार की गई है और सुविधाजनक और सहूलियत वाले कार्यक्रम के अंतर्गत वह प्रत्येक लेनदार की ज़रूरतों को पूरा करती है. उत्पाद के प्रकार के आधार पर हम मासिक, तिमाही और अर्द्धवार्षिक भुगतान की सुविधा देते हैं.
महिन्द्रा फायनांस में हम प्रत्येक ज़रूरत के हिसाब से लोन योजना बनाने में विश्वास करते हैं ताकि हम सिर्फ सर्वश्रेष्ठ और सबसे अधिक प्रतियोगी ब्याज दर उपलब्ध करा सकें. लोन की राशि, लैंड होल्डिंग/स्वामित्व वाली सम्पत्ति, प्रस्ताव की व्यवहार्यता, और उसके लिये उपलब्ध कराये गये दस्तावेज़ों जैसे कई कारण एक लोन पर ब्याज़ की दर निर्धारित करते हैं.
हमारे दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पारदर्शी, परेशानी रहित, और लचीली है. हालांकि ज़रूरी दस्तावेज़ मुख्यत: उत्पाद विशिष्ट होते हैं, फिर भी कुछ मूल दस्तावेजों को आपको उपलब्ध कराना होगा.
हमारे विशाल नेटवर्क में फैली400 जगहों पर शाखाओं, दस्तावेजीकरण की तेज़ तथा आसान प्रक्रिया और हमारे अधिकारियों की तेज़ व सही निर्णय लेने की क्षमता यह सुनश्चित करती हैं कि लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया तेज़ व आसान हो. सच तो यह है कि पूरी प्रक्रिया सिर्फ 2 दिनों में पूरी हो जाती है. *! *शर्तें लागू
हमारे नवीनतम और लचीले भुगतान की अवधि की रचना व्यक्तिगत आधार पर तैयार की गई है और सुविधाजनक और सहूलियत वाले कार्यक्रम के अंतर्गत वह प्रत्येक लेनदार की ज़रूरतों को पूरा करती है. आप पोस्ट डेटेड चेकों, डिमांड ड्राफ्ट के अलावा नकद भुगतान भी कर सकते हैं.
किसी भी लोन का भुगतान मासिक किश्तों के आधार पर किया जाता है. आमतौर पर मासिक किश्त एक ईएमआई (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट), एक समान राशि होती है, जो अगर लोन की अवधि के दौरान हर महीने चुकाई जाये, तो वह लिये गये लोन को पूरी तरह चुकाने में सक्षम होगी. महिन्द्रा फायनांस में हम प्रत्येक ज़रूरत के हिसाब से लोन योजना बनाने में विश्वास करते हैं ताकि हम सिर्फ सर्वश्रेष्ठ और सबसे अधिक प्रतियोगी ब्याज दर उपलब्ध करा सकें..
डाउन पेमेंट उपलब्ध राशि का एक हिस्सा होता है जिसे खरीद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए लोन लेते समय दिया जाता है..
ज़रूर, सिर्फ आप हमें महिन्द्रा फायनांस के अपने वर्तमान लोन का नम्बर उपलब्ध करायें और हम उसपर विचार करेंगे. इसके अलावा, क्योंकि आप महिन्द्रा फायनांस के एक प्रतिष्ठित ग्राहक हैं, कम दस्तावेजों की ज़रूरत के साथ आपके लोन की प्रक्रिया अधिक तेज़ और सरल होगी. .
हां, डीलर के ज़रिये. हमारे अधिकारी आपका परिचय ऐसे डीलर से करवायेंगे जो पुराने वाहन खरीदता है.
पूरे भारत में 550 से अधिक स्थानों पर महिन्द्रा फायनांस उपस्थित है. अपनी सबसे नज़दीकि शाखा चुनिए.
या एसएमएस/ई मेल के ज़ीरए संपर्क कीजिए
उत्पाद का चयन करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं