Spark the Rise Mahindra Rise Blog
 

कॉर्पोरेट का सामाजिक दायित्व

जो कंपनियां यह सोचती हैं कि पर्यावरण एक सामाजिक दायित्व है न कि व्यावसायिक अनिवार्यता, वे गुज़रे ज़माने में रह रही हैं. कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व एक स्वैच्छिक निर्णय है जो हर कंपनी के उद्यमी नेतृत्व को खुद से लेना चाहिए.

महिन्द्रा फायनांस में हम ईमानदारी से इस बात पर विश्वास करते हैं कि संगठनों व उसके समुदायों की गतिविधियां बहुत हद तक परस्पर आश्रित हैं. अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के रूप में समाज, समुदायों और पर्यावरण की बेहतरी के लिए अपने कार्यक्रमों और पहलकदमियों को हम सक्रिय रूप से लागू करते हैं.

खुद अपनी पहल पर और महिन्द्रा ग्रुप के हिस्से के रूप में, अपने बाह्य स्टेक होल्डर्स के साथ लगातार और सहयोगात्मक चर्चाओं के जरिये एमएमएफएसएल उन समुदायों के लिए एक सम्पत्ति बनने का प्रयास करता है जहां वह कार्यरत है. हम शिक्षा, पर्यावरण और शहरी सौंदर्यीकरण के ढांचे को तैयार करने और उसे बनाये रखने, प्रदूषण की कमी और स्वास्थ्य सेवा, कार्यालयीन वातावरण में कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण और जल संशोधन के प्रति बड़ी गहराई से कटिबद्ध हैं.

हम अपने कर्मचारियों में समाज की सेवा करने और साझेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उनमें ऐसे गुणों की पहचान करते हैं. समाज और खासतौर पर समाज के पिछड़े वर्गों के आर्थिक व मानव संसाधन विकास की तरफ सकारात्मक योगदान देने के लिए हमने सरकारी, गैर सरकारी संगठनों और अन्य व्यापारिक सहयोगियों के साथ साझेदारी की है. यहां ऐसी कुछ परियोजनाओं का ज़िक्र है जिसे हमने अपने हाथ में लिया है:

  • ईएसओपीएस

    ईएसओपीएस

    इम्प्लॉइज़ सोशल ऑप्शंस की रूपरेखा महिन्द्रा ग्रुप के कर्मचारियों में स्वैच्छिक समाज सेवा की भावना संचारित करने को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इस अनोखे प्रयास से हमारे कर्मचारियों को मौका मिलता है कि वे हमारे विस्तृत दायरे वाली सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज में अपना योगदान दे सकें. महिन्द्रा ग्रुप में अपने स्वयंसेवियों की संख्या बढ़कर आज 14,000 हो गयी है, जिसकी वजह से समूह के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आनन्द महिन्द्रा को यह कहना पड़ा," ईएसपीओ के लागू होने से हम गर्व से यह घोषणा कर सकते हैं कि वर्ष के किसी भी दिन, भारत में कहीं न कहीं, आप महिन्द्रा के किसी न किसी कर्मचारी को समाज में योगदान करते पा सकते हैं.'

  • महिन्द्रा हरियाली

    हरियाली

    महिन्द्रा हरियाली महिन्द्रा के हर स्थान पर शुरू की गई वृक्षारोपण की एक सार्वजनिक पहल है, चाहे वह प्लांट हो/फैक्ट्री हो या कोई कॉर्पोरेट कार्यालय. "श्रमदान' महिन्द्रा कर्मचारियों, उनके परिवारों और महिन्द्रा डीलरों की तरफ से एक प्रमुख प्रयास है. समाज के विभिन्न स्टेकहोल्डरों, जैसे स्कूलों, कॉलेजों, ट्रस्टों और सरकार (वन विभाग आदि) के साथ मजबूत और अर्थपूर्ण साझेदारी कर , महिन्द्रा हरियाली मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि समाज में वनारोपण करने और इन वनों की देख-रेख भी हो.

  • नन्ही कली

    नन्ही कली

    परियोजना नन्ही कली की शुरुआत 1996 में के. सी. महिन्द्रा एड्युकेशन ट्रस्ट (केसीएमईटी) ने भारत की वंचित बालिकाओं को प्राथमिक शिक्षा दिलाने के लिए की थी. 2005 में केसीएमईटी ने इस कार्यक्रम को संयुक्त रूप से प्रबंधन कराने के लिए एक प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन नन्दी फाउंडेशन के साथ साझेदारी की. इस साझेदारी के ज़रिए हमारा उद्देश्य वंचित बालिकाओं को दस वर्षों तक गुणवत्ता वाली शिक्षा और साधन समर्थन देना है. साझेदारी की इस बेहद सफल परियोजना को व्यक्तिगत स्तर पर लोगों, समूहों और कॉर्पोरेट्रों का समर्थन मिला है जो कम से कम एक वर्ष के लिए किसी बालिका की शिक्षा को प्रायोजित करने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं. प्रायोजक को बालिका की तस्वीर के साथ एक प्रोफाइल दिया जाता है और बाद में नियमित रूप से उसकी "प्रोग्रेस रिपोर्ट' भेजी जाती है, ताकि वे अपने द्वारा प्रायोजित बच्ची के शैक्षणिक रिपोर्ट पर नज़र रख सकें. वर्तमान में यह परियोजना 49,203 से अधिक वंचित बालिकाओं की शिक्षा समर्थित कर रही है.

  • लाइफ लाइन एक्सप्रेस

    लाइफ लाइन एक्सप्रेस

    नि:शुल्क हॉस्पीटल-ऑन-व्हील्स, यानी लाइफ लाइन एक्सप्रेस महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ऑटोमोटिव और महिन्द्रा फायनांस का एक संयुक्त उपक्रम है जिसने रांगिया, असम में लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना को प्रायोजित किया है. गुवाहाटी में एम एंड एम ऑटो सेक्टर और महिन्द्रा फायनांस के ईएसपीओएस (इम्प्लॉइज़ सोशल ऑप्शंस) के स्वयंसेवकों में उच्चतम सवयंसेवी भावनाओं के साथ कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अहसास ने परियोजना को अत्यन्त सफल बनाया है. सर्जनों, एनिस्थेसिस्ट, चिकित्सकों, तकनीशियनों, अर्द्धचिकित्सीय कार्मिकों और एनएसएस स्वयंसेवकों की सामाजिक प्रतिभागिता के जरिये 21,000 स्वैच्छिक मानव घंटों और रूद्रपुर प्लांट के 94 समर्पित कर्मचारियों द्वारा 15,000 ईएसओपीएस मानव घंटों को इस परियोजना के समर्पित किया गया. आर्थिक रूप से हाशिये पर रहने वाले रोगियों, कटे होठों, बहरापन संबंधी विकारों, सुधरने लायक पोलियो और मोतियाबिंदु के ऑपरेशन किये गये.

  • रक्त दान

    रक्त दान

    इम्प्लॉइज सोशल ऑप्शंस (ईएसओपीएस) कि देख रेख में आपने समाज के प्रति प्रतिबद्धता पूरी करने केो लिए महिन्द्रा फायनांस अन्य कई सामाजिक परियोजनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान शिविरों (कैम्प्स) और वार्षिक रक्तदान कार्यक्रम भी संचालित करते रहे हैं.

  • एम्बुलेंस का दान

    एम्बुलेंस का दान

    महिन्द्रा फायनांस अपने इस दृष्टिकोण पर हमेशा दृढ़ (अटल) रहा है कि जिस समाज में वह संचालन करता है उस समाज का सम्पूर्ण विकास होना चाहिए. इस भावना के साथ महिन्द्रा फायनांस ग्रुप ने एको, वॉयस ऑफ इंडिया, सेवक मेंटल हॉस्पिटल, मुक्त जीवन और अन्य अस्पतालों को ऍम्बुलेंस दान दिये हैं.

महिन्द्रा ग्रुप के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक कीजिए

  • reach us

    Mahindra Finance has a presence spread over 550+ locations across India. Select a branch that’s closest to you from the ones given below

    Or get in touch via SMS / email