एमएमएफएसएल के बारे में
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फायनांशियल सर्विसेस लिमिटेड भारत की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फायनांस कंपनियों में एक है. शाखाओं के एक व्यापक नेटवर्क के ज़रिए हम ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र पर ध्यान क्रेंद्रित करते हुए युटिलिटी वाहनों, ट्रैक्टरों और कारों की सबसे व्यापक श्रेणी के लिए व्यक्ति आधारित फायनांस प्रदान करते हैं.

एमएमएफएसएल की ग्रामीण फायनांसिंग को देश के कई हिस्सों में गरीबी हटाने, ग्रामीण विकास और सर्व समावेशक वृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ग्रामीण भारत में रहने वाली हमारे देश की अधिकांश जनसंख्या को देखते हुए कम आय वर्गों के 20,00,000 से अधिक ग्राहकों को दिये गये हमारे ॠण ग्रामीण भारत को काफी बड़े ढंग से आगे ले जाने में सहायक साबित हुए हैं.
हमारा अनोखा बिजनेस मॉडल सामाजिक रूप से सर्व समावेशक है क्योंकि हम उन ग्राहकों की मदद करते हैं जो आमदनी या सामाजिक दृष्टि से सबसे निचले वर्ग के होते हैं ताकि उनकी भावी आमदनी की क्षमताओं के आधार पर उन्हें ॠण देकर उनका विकास किया जा सके. स्थानीय स्तर पर कुशलता विकसित करने का भी हम निरंतर प्रयास करते हैं. वर्तमान में हम 8700 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं जो उन्हीं क्षेत्रों से हैं जिनमें हम सेवा देते हैं. इससे भरोसा मिलता है कि हमारे कर्मचारी सचमुच में अपने ग्राहकों को समझ सकें.
1945 से महिन्द्रा ग्रुप में हम उतार-चढ़ाव के ज़रिए ग्रामीण भारत की प्रगति में साझेदार रहे हैं और रहेंगे. हम इस भूमि पर रहने वाले हर भारतीय के ज़ज़्बे को सलाम करते हैं और ग्रामीण भारत की आर्थिक जरूरतों को समझते हुए आगे बढ़ते रहेंगे और असीमित अवसरों के इस व्यापक बाजार का लाभ लेते रहेंगे.
हमारा लक्ष्य है भारत के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रिटेल फायनांसिंग सेवाओं का वित्तीय प्रबंधक बनना, जब कि हमारी रणनीति हैं वित्तीय उत्पादों व सेवाओं की पूरी श्रेणी अपने राष्ट्रव्यापी वितरण नेटवर्क के ज़रिए अपने ग्राहकों को प्रदान करना.